Loading...
अभी-अभी:

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की महिला केडेट्स से भरी बस खंती में गिरी, 45 महिला केडेट्स घायल

image

Feb 21, 2019

अनिल बैरागी : फायरिगं करके लौट रही पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की महिला केडेट्स से भरी बस की भिडंत रोलर से हो गई। दुर्घटना के बाद बस खंती में जा गिरी। जिससे उसमें सवार करीब 45 महिला केडेट्स घायल हो गई। दुर्घटना के बाद एंबुंलेंस, निजी वाहन, पुलिस वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। इनमें से 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

उज्जैन स्थित नव स्थापित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की महिला केडेट्स से भरी बस रोलर से टकरा गई। देवास से फायरिंग करके लौट रही बस पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से महज 500 मीटर दूरी पर दुर्घटना का शिकार हो गई।  रांग साईड में खडे डंफर को बचाने के चक्कर में पीछे से आ रहे रोलर से बस की भिडंत हुई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुर्घटना के बाद बस खंती में जा गिरी। दुर्घटना में बस में सवार सभी 45 महिला केडेट्स घायल हो गई। इनमें से अधिकांश को सामान्य चोंट पहुंची है जबकि 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इंदौर रैफर किया गया है। दुर्घटना के जिला अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 
दुर्घटनास्थल से घायलों को एंबुलेंस,पुलिस वाहन,  निजी वाहन, बाईक से लाया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। क्योंकि दुर्घटना स्थल पर बस की जो हालत मिली है उसे देखकर बडा हादसा होने की आशंका थी। खास बात ये रही कि दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल में पुलिस विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इसके साथ ही मेडिकल ऑफिसर ही घायलों का उपचार करते है। विशेषज्ञ चिकिस्तक करीब एक घंटे की देरी से अस्पताल पहुंचे।