Loading...
अभी-अभी:

बॉर्डर पर तैनात फौजी की पत्नि ने प्रशासन से लगाई गुहार, नहीं हुई कार्रवाई

image

Feb 20, 2019

धर्मेंद्र शर्मा:  ग्वालियर का एक फौजी देश की सुरक्षा में पुलवामा में तैनात है, जहां वो पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चाबंदी कर देश को महफूज़ करने में जुटा है। लेकिन फौजी का ग्वालियर में रहने वाली पत्नि अपने ही पड़ौसी रिश्तेदारों से परेशान है, फौजी की परेशान पत्नि ने पुलिस से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई है, अब पुलवामा हमले के बाद बॉर्डर पर तैनात फौजी ने सोशल मीडिया पर ग्वालियर प्रशासन से मदद की गुजारिश की है। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस फौजी की पत्नि और परिवार की शिकायत पर कार्रवाई में जुट गई है।

फौजी परिवार का आरोप है, कि ग्वालियर के किलागेट थाने में चक्कर लगा रही ग्वालियर की जयमाला शर्मा फौजी कुलदीप शर्मा की पत्नि है। कुलदीप भारतीय फौज का सिपाही है और इन दिनों कुलदीप की यूनिट पुलवामा में पाकिस्तान से मोर्चा लेने के लिए तैनात है। कुलदीप देश की सुरक्षा में लगा है। लेकिन ग्वालियर में उसकी पत्नि और परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। कुलदीप के कुछ पड़ौसी रिश्तेदार उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं। करीब पांच महीने पहले कुलदीप की पत्नि ने किलागेट थाने में शिकायत की लेकिन कुछ नही हुआ। करीब दो महीने पहले फौजी कुलदीप भी ग्वालियर आया था और उसने भी शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने इस शिकायत पर कुछ नही किया। अब पुलवामा अटैक के बाद कुलदीप ने कश्मीर से सोशल मीडिया पर ग्वालियर प्रशासन से परिवार को मदद देने की गुजारिश की। फौजी की पत्नि का कहना है कि उनके पति पुलवामा देश के लिए लड़ रहे है, लेकिन उनका परिवार ग्वालियर में सुरक्षित नही है।  

ग्वालियर में मनीराम शर्मा उनके रिश्तेदार है, मनीराम सहित कुछ अन्य लोगों का संपति और ट्रस्ट को लेकर फौजी परिवार से विवाद हुआ था। कुछ महीनों पहले ग्वालियर आए  फौजी कुलदीप के साथ भी इनका विवाद हुआ था। आरोप है कि मनीराम और उनके लोगों ने फौजी पर हमला कर उसके पहचान पत्र और दस्तावेज छीनने की कोशिश की थी। इसकी शिकायत भी की गई थी। फिलहाल अब फौजी द्वारा सोशल मीडिया के जरिए शिकायत सुर्खियों में आने और पुलवामा हमले के बाद पुलिस ने फौजी परिवार की शिकायत पर कार्रवाई शुरु कर दी है। 

बहरहाल फौजी का परिवार देश के दुश्मनों से लोहा ले रहा है। लेकिन कुछ जमीन के टुकड़े के लिए उसके अपने ही रिश्तेदार उसके परिवार के दुश्मन बन गए है। ऐसे में देखने वाली बात होगी। अब जब मामला प्रशासन से लेकर पुलिस की दहलीज तक पहुंच गया है। ऐसे प्रशासन फौजी के परिवार को कब तक न्याय दिला पता है।