Loading...
अभी-अभी:

12 वर्षीय नाबालिक के साथ 14 वर्ष के लड़के ने किया दुष्कर्म

image

Jun 25, 2019

नवीन मिश्रा : सिंगरौली के सरई क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं, ऐसी घिनौनी हरकतें करने वाले दरिंदों को पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं रह गया है। पखवाड़े भर के अंदर सरई थाना की दुष्कर्म की दूसरी घटना है। सरई थाना क्षेत्र के महरैल गांव में एक 12 वर्षीय नाबालिक के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। जहां आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले 14 वर्ष के नाबालिक ने दुष्कर्म को अंजाम दिया।

दरअसल बरका इलाका आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहां अगरियान टोला में रहने वाली 12 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस में ही रहने वाले 14 वर्षीय नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म को अंजाम दिया है। नाबालिक के साथ लड़के ने बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने जब अपनी आपबीती अपने घर वालों को दी तो तो आनन-फानन बरखा चौकी में जाकर उसकी रिपोर्ट लिखवाई। जहां पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिक लड़के को गिरफ्तार कर पूरे मामले की विवेचना में जुटी है।