Loading...
अभी-अभी:

भोपाल : आइसक्रीम खिलाने का झांसा देकर 8 साल की बच्ची से कार में दुष्कर्म

image

Oct 8, 2018

गब्बर सिंह ठाकुर : गांधी नगर इलाके में आइसक्रीम खिलाने का झांसा देकर आठ साल की बच्ची के साथ कार में ज्यादती करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्‍सो एक्ट और ज्यादती की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांधी नगर टीआई उदय सिंह अलावा ने बताया कि मूलत: बिलासपुर छतीसगढ़ का रहने वाला परिवार गांधीनगर में रहता है। उनकी 8 वर्षीय इकलौती बेटी चौथी कक्षा में पढ़ती है। मां और पिता प्राइवेट काम करते हैं। रविवार को माता-पिता नौकरी पर गए हुए थे। उस समय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी उनके पड़ोसियों का रिश्तेदार शाहजहांनाबाद निवासी 24 वर्षीय फरहान अहमद पिता रहमान अहमद कार से वहां पहुंचा। 

बता दें कि उसने आठ वर्षीय मासूम को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपनी कार में बुलाया। अन्य बच्चियों ने उसे रोका भी लेकिन वह नहीं रुका। फरहान उसे लेकर एयरोसिटी रोड पर गया। वहां उसने मारपीट कर बच्ची के साथ ज्यादती की। इसके बाद उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया। बच्ची ने घर पहुंचकर अपने रिश्तेदार को घटनाक्रम बताया। परिजनों ने बच्ची को थाने ले जाकर मामला दर्ज कराया। टीआई के अनुसार वारदात की जानकारी रविवार शाम चार बजे मिली थी। इसके एक घंटे बाद आरोपित फरहान को गिरफ्तार कर लिया गया।