Loading...
अभी-अभी:

इंदौर: बलात्कारियों को फांसी देने के लिए तैयार हैं आर्मी से सेवानिवृत्त हुए एक फौजी

image

Dec 9, 2019

जेल में दुष्कर्मियों को फांसी देने हेतु जल्लाद नहीं होने की हालात में आर्मी से सेवानिवृत्त हुए एक फौजी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 'मुझे बना दो जल्लाद, मैं दूंगा बलात्कारियों को फांसी।' यह रिटायर्ड फौजी इंदौर संभाग के ओंकारेश्वर का रहने वाला हे। उन्होंने इंदौर के समाजसेवी वरिष्ठ अभिभाषक आनंद मोहन माथुर के जरिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

एक सार्थक प्रयास

इस फौजी का नाम प्रदीपसिंह ठाकुर है। उन्होंने कहा है कि वह दुष्कर्मियों को फांसी पर लटकाने हेतु कोई शुल्क नहीं लेंगे, बल्कि सरकारी खजाने में 5 लाख रुपए भी जमा करवाएंगे। ताकि दुष्कर्म पीड़िता या उसके परिवार की सहायता हो सके। उल्लेखनीय है कि बलात्कार जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाकर उन्हें फांसी की सजा देने के लिए जल्लादों की आवश्यकता होती है।