Aug 2, 2019
विनोद शर्मा : मध्य प्रदेश के लैंड रिकॉर्ड के बाबू संजय बागवानी के घर पर लोकायुक्त पुलिस ने आज अलसुबह रेड की है। संजय बागवानी के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने रेड की है। इसके साथ ही पुलिस ने संजय बागवानी के साले के घर पर भी रेड की है। दरअसल लोकायत पुलिस को संजय भागवानी पर तब शक हुआ जब संजय बागवानी के एक साल पहले ढाई करोड़ रुपए चोरी हो गए थे। जिसकी शिकायत उन्होंने पड़ाव थाना पुलिस से भी की थी। लेकिन पुलिस को संजय भागवानी यह नहीं बता पाए थे कि उनके पास यह ढाई करोड़ रुपए कहां से आए।
बता दें कि इसके बाद पुलिस को शक हुआ और मामला लोकायुक्त पुलिस तक पहुंच गया। लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में लगातार संजय भागवानी को वॉच कर रही थी। जैसे ही उनको पुख्ता जानकारी लगी उन्होंने कोर्ट से संजय भागवानी के नाम पर सर्च वारंट लिया। उसके बाद आज सुबह संजय बागवानी के फूलबाग पर मौजूद द्वारकापुरी, गांधीनगर और उनके साले के घर पर रेड कर दी। लोकायुक्त पुलिस को संजय भागवानी के घर से कई सारी संपत्तियों के दस्तावेज, बैंक लॉकर, कई बैंकों की पासबुक और सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई है जारी है, ऐसे में माना जा रहा है कि कार्रवाई शाम तक चलेगी और इस बीच बड़े खुलासे हो सकते हैं।