Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस साँसद कांतिलाल भूरिया के पुत्र विक्रांत भूरिया ने आज जमा किया अपना नामांकन

image

Nov 7, 2018

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और झाबुआ से वर्तमान कांग्रेस साँसद कांतिलाल भूरिया केँ पुत्र विक्रांत भुरिया ने आज अपना नामांकन जमा किया। विक्रांत पहली बार चुनाव लड़ रहे है साँसद कांतिलाल भूरिया अपने पुत्र विक्रांत भुरिया को रैली केँ रूप में लेकर झाबुआ केँ कॉलेक्ट्रेट पहुँचे।विक्रांत झाबुआ से कांग्रेस के उम्मीदवार है।

झाबुआ में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत भुरिया की नामांकन रैली में आज भारी भीड़ दिखाई दी।साँसद कांतिलाल भूरिया खुद अपने पुत्र केँ लिए कर रैली का नेतृत्व कर रहे थे।  रैली के पहले झाबुआ केँ बस स्टैंड पर एक जनसभा भी हुई। जिसमे साँसद कांतिलाल भूरिया ने लोगो को भाजपा मुक्त झाबुआ और भाजपा मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प दिलवाया। झाबुआ कांग्रेस साँसद कांतिलाल भूरिया केँ पुत्र विक्रांत भुरिया ने नामांकन जमा करने केँ बाद कहा मुझ पर विश्वास करे मैं जो कहूँगा वों करूँगा।