Loading...
अभी-अभी:

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सुनीता चंद्रा के निधन पर जताया दु:ख

image

Jan 27, 2020

भोपाल : मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अर्जुन अवार्ड विजेता, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्रीमती चंद्रा पूर्व पुलिस महानिदेशक यतीश चंद्रा की धर्मपत्नी एवं पत्रकार गौरव चंद्रा की माताजी हैं।

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शोक संदेश में कहा कि श्रीमती सुनीता चंद्रा उत्कृष्ट खिलाड़ी और देश की गौरव थीं। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी को नई ऊँचाई प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतृप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।