Loading...
अभी-अभी:

टीकमगढ़ : विवाद के दौरान महिला का काटा कान, कटा कान लेकर थाने पहुंची महिला

image

Apr 17, 2019

हेमंत वर्मा : टीकमगढ़ के रतनपुरा गांव में आपसी विवाद के चलते महिला का कान ही काट दिया गया। वहीं कटा कान लेकर टीकमगढ़ sp के पास पीड़िता पहुंची। पिता पुत्र पर महिला ने आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर लिया है। 

बता दें कि मामला टीकमगढ़ के रतनगुवां गांव का है, जहाँ गांव के ही नीरज आदिवासी ने अपने पिता के साथ आपसी विवाद में महिला का कान काट दिया। पीड़ित महिला खरगापुर थाने पहुंची जहां पुलिस ने महिला का मेडिकल करा कर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। वहीं घटना के बाद आरोपी बेख़ौफ़ घूम रहे है और पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

वहीं पीड़ित महिला sp के पास अपना कटा कान लेकर न्याय की गुहार लगाने पहुंची है। एस पी अनुराग सुजानिया ने महिला का पुनः मेडिकल कराकर जो भी वैधानिक कार्यवाही है किये जाने का आश्वासन दिया है।