Loading...
अभी-अभी:

दो सगी बहनों के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने की रिपोर्ट में हेरफेर

image

Oct 24, 2017

लखनऊ/यूपी : उत्तर प्रदेश की सरकार महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए तमाम प्रयास कर रही है। कई तरह की स्कॉट भी चला रही है। जिले के पुलिस को महिला सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश भी दिए गए है।

शोहदों के लिए एंटी रोमियों स्कॉट भी चलाया जा रहा है, लेकिन इन सब के बावजूद भी छात्राओं और युवतियों से छेड़खानी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार आये दिन युवती या छात्रा से छेड़खानी की एक नई घटना सामने आ रही है। एक ताजा मामला सामने आया है, जिसमें खेत में काम कर रही दो सगी बहनों के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई किये जाने की बात कही है। वहीं पुलिस ने तमंचा सहित दो को गिरफ्तार किया, लेकिन रिपोर्ट में पुलिस ने हेरफेर कर दी। पुलिस ने चार की जगह 3 ही आरोपी दर्ज किए हैं।

पूरा मामला जनपद मैनपुरी थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम मैहर माई का है। यहां रहने वाली दो सगी बहनों के साथ छेड़खानी की घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब वे खेत से जानवरों के लिए घास काट कर घर वापस लौट रही थी।

तभी पड़ोसी गांव जरामई निवासी अंकित यादव, कुलदीप यादव, ज्ञान सिंह यादव व नक्शे यादव मैहर माई से कच्ची शराब पी कर लौट रहे थे, तभी रास्ते में जा रही दोनों बहनों को रोक लिया और गाली गलौज करते हुए उनके साथ छेड़खानी करने लगे और उनके कपड़े फाड़ दिए।

दोनों बहनों ने इसका विरोध किया, तो चारों आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर दूसरे खेत में काम कर रहे हैं भाई ने देखा, तो आनन-फानन में उसने अपनी बहनों का बचाव करना चाहा, तो आरोपी नक्शे ने तमंचे से जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ 3 वार कर दिए।

फायर की आवाज सुनकर वहां मौजूद किसानों ने एकजुट होकर दो आरोपियों को तमंचा सहित मौके पर पकड़कर 100 नंबर की पुलिस के हवाले कर दिया। थाने आकर चारों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन तमंचे से फायर करने वाले नक्शे यादव का नाम रिपोर्ट में अंकित नहीं किया। अब फरार आरोपी दोनों सगी बहनों को जान से मारने की धमकी दे रहा हैं।