Loading...
अभी-अभी:

बीजेपी और कांग्रेस कर रहे संविधान को कमजोर : मायावती

image

Jan 15, 2018

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने अपने जन्मदिन पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। और साथ ही राजनीतिक दलों पर भी बडे आरोप लगाए। और कहा की राजनीतिक दल संविधान से छेडछाड कर रहे है। और मायावती ने यह भी संभावना व्यक्त की है। कि इस साल कई विधानसभा चुनावों के साथ ही लोकसभा चुनाव भी हो सकते है। गौरतलब है कि सुश्री मायावती ने अपने 62वें जन्मदिन पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस और बीजेपी पार्टी पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया है। साथ ही मायावती ने बीजेपी और कांग्रेस पर बसपा को भी कमजोर करने का आरेाप लगाया है। और उन्होनें इसे साजिश बताया है। और उनका कहना यहां तक है कि दोनो दलों की साजिश के चलते बसपा पार्टी की आज यह हालत है। उनका कहना यहां तक भी खत्म नहीं हुआ और उन्होनें अपने बसपा कार्यकर्ताओं को चेताते हुए कहा कि वह इन राजनीतिक दलों से दूर रहे। अपनी बात को और आगे बढाते हुए उन्होनें कहा कि हाल ही में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होेने है जिनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कुछ अन्य राज्य शामिल है। उन्होनें अपने कार्यकर्ताओं को इन चुनावों में पूरे जी जान से काम करने के लिए कहा। और उनका मनोबल भी बढाया।