Loading...
अभी-अभी:

समुद्री सीमा न होने के कारण पाक ने भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

image

Jan 21, 2018

हाल ही में पाकिस्तान ने 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और यह मछुआरे अपने जल क्षेत्र में मछली पकडऩे के आरोप में गिरफ्तार हुए है। अदालत ने मछुआरों से पूछताछ के लिए हिरासत में भेज दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि समुद्री सुरक्षा के जवानों ने कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शुक्रवार रात हमें ये मछुआरे सौंपे थे। इनमें से ज्यादातर मछुआरे गुजरात के हैं। मछुआरों की यह गिरफ्तारी पिछले वर्ष 28 दिसंबर को 145 भारतीय मछुआरों को रिहा करने के बाद हुई है। दरअसल पाकिस्तान और भारत के बीच अरब सागर में कोई समुद्री सीमा नही है और उसी के कारण दोनों देश एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं। मछुआरों की नावों पर इनकी अवस्थिति को दर्शाने वाला कोई तकनीकी उपकरण नहीं लगा होता। इसी वजह से ऐसी घटनाएं होती रहती है।