Loading...
अभी-अभी:

भारत बंद : दिल्ली-एनसीआर में केंद्र सरकार की नीतियों का पुरजोर विरोध

image

Jan 8, 2020

आज भारत बंद का आव्हान किया गया था जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर में भी भारत बंद के दौरान विरोध मार्च निकाला जा रहा है। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ यह विरोध मार्च निकाला जा रहा है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में बंद का असर दिखाई नहीं दे रही है। बता दें कि दस ट्रेड यूनियनों ने बुधवार को भारत बंद बुलाया है।

मजदूर संगठनों ने निकाला विरोध मार्च
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बंद का असर नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं, हरियाणा के नारनौल में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर नहीं दिखाई दे रहा है। रोडवेज पर बसें सामान्य तरीके से चल रही हैं। वहीं बस स्टेंड के बाहर पुलिस के साथ तैनात तहसीलदार हर्ष कुमार वहीं फरीदाबाद में कर्मचारी ट्रेड यूनियन की ओर से घोषित देशव्यापी हड़ताल के दौरान बीके चौक पर मजदूर संगठनों ने विरोध मार्च निकाला।

फरीदाबाद में हड़ताल का असर
बता दें कि, फरीदाबाद में भी हड़ताल का कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा है। बल्लभगढ़ बस डिपो से बसें सामान्य तौर पर चल रही हैं। हालांकि पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में भी मजदूर संगठनों की तरफ से विरोध मार्च निकाला गया। सेक्टर 10 में श्रमिक संगठनों की ओर से जगह-जगह निकाला गया।नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र में बंद का असर देखा जा रहा है।