Aug 30, 2022
देशभर में भगवान गणेश के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। इस साल 31 अगस्त से गणेश उत्सव शुरु हो रहा है। इस मौके पर लोग धूम-धाम से बारात के साथ बप्पा की मूर्ति की स्थापना घरों में कर रहे हैं। बु्प्पा की पूजा अरिचना की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। लोग झाकियां लगा रहे, गली-मोहल्लों में पंडाल सज रहे, भगवान के प्रिय मोदक, मिष्ठान, पकवान, तैयार किए जा रहे हैं। इस पूजा में सबसे महत्वपूर्ण होता है बप्पा को चढ़ने वाला भोग प्रसाद। मान्यता है कि भगवान गणेश को उनकी प्रिय चीजों का भोग चढ़ाने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और मनोकामना पूरी करते हैं। भोग लगाते समय कई बातों का ध्यान भी रखना पड़ता है। ऐसे में जानिए विघ्नहर्ता को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए....
भगवान के प्रिय मोदक-मिष्ठान
गणेश भगवान को मोदक और दुर्बा प्रिय है। साथ ही साथ भगवान को बेसन के लड्डू, मोतीचूर के लड्डू, भी भाते हैं। 10 दिनों के दौरान भक्त गणेश जी को सुबह और शाम दोनों समय तरह-तरह की मिठाइयों और पकवानों का भोग लगाएं। इनमें दूध से बना कलाकंद, मखाने की खीर, केसर श्रीखंड, मेवे के लड्डू आदि शामिल हैं। भगवान को केले और नारियल का भी भोग लगाएं।
इन बातों का रखें ध्यान
गणेस उत्सव में भगवान गणेश को सात्विक चीजों का ही भोग लगाएं। किसी भी भोग में प्याज, लहसुन आदि का प्रयोग ना करें। भोग बनाने इसमें इस्तेमाल होने वाले सामग्री और बनाने की प्रक्रिया में शुद्धता-पवित्रता का पूरा ध्यान रखें रोजाना नहा कर ही भगवान का दर्शन पूजन करें और भोग लगाएं। पूजन में तुलसी का इस्तेमाल ना करें। ऐसी मान्यता है कि गणेश जी को तुलसी ने श्राप दिया था और पूजा से वर्जित किया था। गणेश पूजा के दौरान किसी भी तरह के नकारात्मक विचार मन में ना लाएं। पूरे भक्ति भाव से भगवान को भोग अर्पित करें।
इस मंत्र का करें जाप
गणेश जी का भोग लगाते समय मंत्रों का जाप करना भी शुभ माना जाता है। इससे रिद्धि-सिद्धि के देवता प्रसन्न होते हैं। भगवान गणेश को भोग लगाते समय "श्री गणेशाय नमः" और "ॐ गं गणपतये नमः" का जाप करें।








