Loading...
अभी-अभी:

झेलम नदी का जलस्तर बढ़ने से कश्मीर में बाढ़ अलर्ट जारी

image

Jun 30, 2018

कश्मीर घाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से झेलम और इसकी सहायक नदियों में बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर प्रशासन ने शनिवार को बाढ़ अलर्ट जारी करने के साथ हर हेल्पलाइन स्थापित किए जाने तथा स्कूलों को बंद रखे जाने के आदेश दिये हैं। घाटी में लगातार हो रही बारिश से नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है।

राजधानी श्रीनगर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि राम मुंशी बाग के समीप झेलम नदी का जल स्तर 21 फुट खतरे के निशान पर पहुंच गया है। नदियों में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए पहले ही बाढ़ अलर्ट जारी कर दिया गया है। सिचायी एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के इंजीनियरों और अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैनात किया गया है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर घाटी में मूसलाधार बारिश की स्थिति के परिप्रेक्ष्य में राज्यपाल एन एन वोहरा ने सलाहकार बी बी व्यास और अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की। राज्यपाल ने संभागीय आयुक्त (कश्मीर) और सभी उपायुक्तों को नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और हेल्प लाइन नंबर स्थापित कर इसकी जानकारी आम नागरिकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शशि भूषण गुलाब नबी आजाद और सोज के खिलाफ अदालत पहुंचे, सेना के खिलाफ गलत टिप्पणी करने का मामला

दूसरी तरफ, कश्मीर में बीते दो दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है। बारिश और खराब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा एक बार फिर रोक दी गई है। कई लोग इस समस्‍या में पुरी तरह से फस गए है।