Loading...
अभी-अभी:

विपक्ष अभी तक तय नहीं कर पाया अपना प्रधानमंत्री का उम्मीदवार - गिरिराज सिंह

image

May 17, 2019

गिरिराज सिंह भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता  माने जाते हैं।  हाल ही में अपने एक बयान में उन्होंने कहा है कि देश की आवाम पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा कर रही है और उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री की गद्दी पर बैठाएगी। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा है कि 19 मई को आखिरी चरण के लिए मतदान होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष अभी भी इस बात का ऐलान कर दे कि उनका प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है।

272 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है भाजपा

गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष में कोई भी ऐसा सियासी दल नहीं है जो 272 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रहा हो। लोकसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में है। अभी भी नाम का ऐलान कर दे कि कौन उनका पीएम उम्मीदवार होगा। उन्होंने कहा है कि इस बात की शक्ति विपक्ष में नहीं है। केवल आंसू बहाने और पीएम मोदी को गाली देने के लिए विपक्ष एक साथ रहता है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गलतफहमी है।

कांग्रेस ने गरीबी के नाम पर वोट मांगा और गरीबी नहीं मिटाई

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जिस 56 इंच की सीना के बारे में कह रहे हैं, वह 156 इंच का है। राहुल गांधी के सीने को आज तक लोग तलाश रहे हैं। उनकी माताजी भी खोज रही हैं पर मिल नहीं रहा है। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने यह भी कहा है कि इंदिरा गांधी ने 1971 में गरीबी के नाम पर वोट मांगा और गरीबी नहीं मिटाई। 10 वर्ष कांग्रेस सत्ता में रही। डिफेक्टो प्राइम मिनिस्टर राहुल गांधी और उनकी माताजी राज करती रही। इस दौरान मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधन पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।