Loading...
अभी-अभी:

विक्रम लैंडर का संपर्क टूटने पर भावुक हुए इसरो चीफ

image

Sep 7, 2019

बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नियंत्रण कक्ष में पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह पहुंचकर वैज्ञानिकों से मुलाकात की। लैंडिंग से पहले चंद्रयान-2 मिशन के तहत चांद पर भेजे गए विक्रम लैंडर का संपर्क भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों से  टूट गया। पीएम मोदी ने चंद्रयान-2 मिशन के संबंध में देश को संबोधित किया। इसरो प्रमुख के सिवन उन्‍हें छोड़ने बाहर तक आए, किन्तु इस दौरान वे बेहद भावुक हो गए के सिवन इस दौरान रो पड़े। इसरो चीफ को भावुक देखकर पीएम मोदी ने उन्‍हें गले लगा लिया। साथ ही उनकी पीठ थपथपकार उनकी हौसला बढ़ाया।

पीएम ने सभी वैज्ञानिकों का बढ़ाया हौसला, कहा मुझे आप पर विश्‍वास है

दरअसल, इस पूरे मिशन के संबंध में पीएम मोदी ने इसरो के कंट्रोल सेंटर से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों से कहा कि आप सभी को आने वाले मिशन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। मुझे आप पर विश्‍वास है। आपके संकल्‍प मुझसे भी बहुत गहरे हैं। आप अपने आप में प्रेरणा का समुद्र हैं। पीएम मोदी ने अपना संबोधन भारत माता की जय के उद्घोष के साथ समाप्त किया। संबोधन के बाद पीएम मोदी ने सभी वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं अपने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के परिवारों को भी सलाम करता हूं। हम मक्‍खन पर लकीर खींचने वाले नहीं, बल्कि पत्‍थर पर लकीर खींचने वाले हैं।