Loading...
अभी-अभी:

मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन उत्पीड़न मामले का हैरतअंगेज़ खुलासा

image

May 4, 2019

केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय में हैरतअंगेज़ खुलासा करते हुए कहा है कि मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके साथियों ने 11 लड़कियों की कथित रूप से हत्या की थी और एक श्मशान घाट से हड्डियों की पोटली मिली है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गए अपने हलफनामे में, सीबीआई ने कहा है कि जांच के दौरान दर्ज पीड़ितों के बयानों में 11 लड़कियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी ब्रजेश ठाकुर और उसे साथियों ने कथित रूप से हत्या की थी।

विशेष स्थान की खुदाई में हड्डियों की मिली पोटली

सीबीआई ने कहा है कि एक आरोपी की निशानदेही पर एक श्मशान घाट के एक विशेष स्थान की खुदाई की गई, जहां से हड्डियों की पोटली मिली है। उल्लेखनीय है कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक एनजीओ द्वारा संचालित आश्रय गृह में कई लड़कियों का कथित रूप से दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न किया गया था और टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान की रिपोर्ट सामने आने के बाद यह मसला उछला था।

11 लड़कियों का आरोपी ब्रजेश ठाकुर तथा उसके साथियों ने किया था कत्ल

इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी और एजेंसी ने मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर समेत 21 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। सीबीआई ने कहा था कि, जांच के दौरान, जांच अधिकारियों और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरो विज्ञान संस्थान द्वारा दर्ज पीड़ितों के बयान में 11 लड़कियों के नाम उजागर हुए हैं, जिनका आरोपी ब्रजेश ठाकुर तथा उसके साथियों ने कथित रूप से मार डाला था।