Loading...
अभी-अभी:

भोपालः चुनावी जनसभा में उमा भारती ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा

image

May 4, 2019

भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता उमा भारती ने एक चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा है। उमा भारती ने इस दौरान कांग्रेस को अंग्रेजों की जूठन तक बता दिया। उन्होंने यह बात भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में आयोजित की गई एक चुनावी सभा के दौरान कही।

उमा भारती ने कहा, पीएम मोदी ने हमें हिंदुस्तानी होने का गौरव दिया

उमा भारती ने स्टेज से कहा कि कैसे सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से भारत ने एक हजार वर्ष से झेले जा रहे अपमान का करारा जवाब दिया है। उमा भारती ने कहा कि, भारत को पहले मुगलों ने लूटा और फिर उसके बाद अंग्रेजों ने और जब अंग्रेज चले गए तो वे अपनी जूठन यहां कांग्रेस के रूप में छोड़ कर गए। उमा भारती ने कहा कि, पीएम मोदी ने हमें हिंदुस्तानी होने का गौरव दिया है। उमा भारती ने 'गांधी' उपनाम लगाने पर भी कांग्रेस नेताओं पर भी जमकर प्रहर किया।

गांधी की शहादत के बाद गांधी उपनाम का इस्तेमाल किया

उमा भारती ने कहा है कि नेहरू गांधी के परिवार में नेहरू वास्तविक उपनाम है, लेकिन ये गांधी उपनाम फर्जी रूप से लगाते हैं क्योंकि इन्होंने गांधी की शहादत के बाद गांधी का इस्तेमाल किया है। इनका परिवार नकली गांधीवादी है और वास्तविक गांधी उमा भारती जैसे लोग हैं। उमा भारती ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और साध्वी प्रज्ञा के लिए भी वोट मांगे।