Loading...
अभी-अभी:

नई दिल्लीः पीएम मोदी ने अमित शाह को कर्मठ, अनुभवी और कुशल संगठनकर्ता बताया

image

Oct 22, 2019

आज 22 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने उनके बारे में लिखा कि, अमित शाह देश को सशक्त और सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि, कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।

अमित शाह आधुनिक राजनीति के चाणक्य

आधुनिक राजनीति के चाणक्य, गृहमंत्री अमित शाह 55 साल के हो गए हैं। अमित शाह को साल 2014 में भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया और साथ ही उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया। यहां से अमित शाह की मौजूदगी राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज हुई। भाजपा ने उनकी अगुवाई में 71 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 2014 में ही अमित शाह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया। 2019 में दूसरी बार भी जब पीएम मोदी की सरकार आई तो उन्हें गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप दी गई। अमित शाह ने कई बड़े फैसले लेकर इतिहास रच दिया। इनमें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना और तीन तलाक पर कानून भी शामिल है।