Loading...
अभी-अभी:

स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी पद्मश्री निर्मल सिंह का निधन, वे कोरोना वायरस से थे संक्रमित

image

Apr 1, 2020

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की चपेट में भारत में पद्मश्री पदक प्राप्त निर्मल सिंह भी आ गए, जिससे 62 वर्षोंय निर्मल सिंह की मौत हो गयी। बता दें कि निर्मल सिंह स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी रहे हैं। हाल ही में वह विदेश यात्रा से लौटे थे। भारत में कोरोना वायरस का कहर स्वर्ण मंदिर तक पहुँच गया। मंदिर के पूर्व ‘हजूरी रागी’ और पद्मश्री निर्मल सिंह की कोरोना वायरस की वजह से गुरूवार सुबह 4.30 बजे मौत हो गई।

कोरोना पॉजिटिव होने की हुई थी पुष्टि

उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि बुधवार को हुई थी। 30 मार्च को उनको सांस फूलने और चक्कर आने की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां टेस्ट के बाद उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुइ। इस बारे में अमृतसर में सिविल सर्जन प्रभदीप कौर जोहल ने जानकारी दी। बताया जा रहा है कि निर्मल सिंह हाल ही में विदेश से लौटे थे। जानकारी के मुताबिक, निर्मल सिंह दिल्ली समेत कई दूसरी जगहों पर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इसके साथ ही निर्मल सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य रिश्तेदारों के साथ 19 मार्च को चंडीगढ़ में घर में कीर्तन का आयोजन भी किया था। उनकी दो बेटियां, बेटा, पत्नी, एक ड्राइवर और उनके साथ छह अन्य लोग को अस्पताल में आइसोलेट कर लिया गया है। बता दें कि भारत में अब तक 54 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी।