Loading...
अभी-अभी:

औरंगाबाद में सामूहिक नमाज में शामिल होने जा रहे लोगों ने पुलिस पर किया हमला

image

Apr 28, 2020

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 9000 के पार हो गई है। प्रदेश और केंद्र सरकार कोरोना से लड़ने में जुटी है, लेकिन फिर भी कुछ लोग लॉकडाउन तोड़ने में लगे हुए हैं। एक बार फिर पुलिस टीम पर हमले का मामला सामना आया है। अब महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सामूहिक नमाज में शामिल होने जा रहे लोगों ने पुलिस पर हमला किया है। सामूहिक नमाज में शामिल होने जा रहे लोगों को पुलिस टीम ने रोकने की कोशशिकी तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इसमें तीन पुलिसवाले घायल हुए हैं। अब इस मामले में 27 लोगों को हिरासत में लिया गया है। तनाव को देखते हुए इलाके में कर्फ्यू लगाया दिया गया है।

हमले में घायल पुलिसवाले जिले के घाटी अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के मुताबिक संभाजी मार्ग स्थित एक मस्जिद में करीब 100 लोग नमाज पढ़ने जा रहे थे। पुलिस ने पहले उन्हें रोकने की कोशिश की और लॉकडाउन का हवाला देकर अपने-अपने घर लौटने की अपील की। इस दौरान कुछ लोग भड़क गए और पथराव शुरु कर दिया। इस हमले में घायल पुलिसवालों को जिले के घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक अधिकारी और दो कांस्टेबल हैं। भीड़ ने अचानक से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और सूचना मिलने पर जब पुलिस की टीम घटना की जांच करने पहुंचा तो लोग पत्थर फेंकने लगे। इस संबंध में 27 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस मामले में लॉकडाउन तोड़ने, पुलिस के काम में बाधा डालने, पथराव करने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की जांच जारी है।