Loading...
अभी-अभी:

देश की जनता के साथ-साथ सभी दलों को परिणाम का इन्तजार

image

May 23, 2019

लोकसभा चुनाव का महासंग्राम खत्म हुआ। अब देश की जनता के साथ-साथ सभी दलों को परिणाम का इन्तजार है। चुनावी नतीजों के अभी तक रुझानों में पंजाब में भाजपा एक और कांग्रेस चार सीट पर आगे। दोनों में कांटे की टक्कर बनी हुई है। देखा जा रहा है हरियाणा में दस का दम बरकरार है। रिपोर्ट के अनुसार, पहले राउंड में पंजाब के पटियाला में कांग्रेस की परनीत कौर 4685 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। आप के धर्मवीर गांधी के 1400 वोट, और शिअद-अकाली दल के सुरजीत सिंह रखड़ा को 2326 वोट मिले। हरियाणा के करनाल में पहले राउंड में भाजपा के संजय भाटिया 3347 वोटों से आगे चल रहे हैं।

कहीं कांग्रेस तो कहीं भाजपा ने बना ली है बढ़त

सोनीपत में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे चल रहे हैं। चंडीगढ़ में भाजपा की किरण खेर आगे चल रही हैं। खडूर साहिब में कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह डिंपा 2801 वोटों आगे चल रहे हैं। गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी सनी देओल पीछे चल रहे हैं। आनंदपुर साहिब से अकाली दल के प्रेम सिंह चंदूमाजरा 7156 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के मनीष तिवारी को 5920 वोट मिली। अंबाला में भाजपा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया आगे चल रहे हैं। बठिंडा में कांग्रेस के राजा वड़िंग आगे चल रहे हैं। अकाली दल की हरसिमरत कौर पीछे चल रही हैं। संगरूर में आप के भगवंत मान आगे चल रहे हैं।