Loading...
अभी-अभी:

आज होगा दिल्ली कांग्रेस के नए कप्तान का ऐलान, अध्यक्ष के तौर पर शीला दीक्षित का नाम सबसे आगे

image

Jan 10, 2019

राजधानी कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का ऐलान आज होना है बता दें बीते चार जनवरी को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी ने शनिवार को कहा था कि राहुल गांधी प्रदेश अध्यक्ष पद पर अंतिम निर्णय लेंगे लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद काफी अहम माना जा रहा है।

इन नामों की चर्चा ज्यादा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में कांग्रेस का फोकस दलील जातीय समीकरणों को साधने पर है ऐसे में पार्टी एक अध्यक्ष और दो कार्यकारी अध्यक्ष के विकल्प पर विचार कर रही है अध्यक्ष के तौर पर जहां शीला दीक्षित का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है वहीं दलित के तौर पर राजेश लिलोठिया, पंजाबी चेहरे के तौर पर प्रह्लाद सिंह साहनी,अरविंदर सिंह लवली और महाबल मिश्रा के नाम की चर्चा है।

शीला का नाम सबसे आगे

सूत्रों की माने तो पार्टी शीला दीक्षित को तीनों नेताओं से आगे रखकर अंदर और बाहर कई समीकरण साधना चाहती है इसके अलावा पार्टी किसी एक शख्स को भी अध्यक्ष पद देने पर विचार कर रही है वही मौजूदा रेस में भी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। इसके अलावा राजेश लिलोठिया, योगानंद शास्त्री व देवेंद्र यादव का नाम चर्चा में है।