Loading...
अभी-अभी:

निर्मला नई रक्षा मंत्री, तो पियूष बने रेल मंत्री.. विभागोें का हुआ बटवारा

image

Sep 3, 2017

नई दिल्ली। मोदी सरकार में आज सुबह हुए विस्तार और फेरबदल के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने नए और पुराने मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण कर दिया है। निर्मला सीतारमन जहां देश की नई रक्षा मंत्री होंगी वहीं पियूष गोयल अब सुरेश प्रभु की जगह रेल चलाएंगे। लगातार रेल दुर्घटनाओें से दुखी सुरेश प्रभु को मोदी ने वाणिज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप दी है, हालाकि रेल मंत्रालय में यात्रियों की शिकायतों की सुनवाई ट्विटर पर ही निपटाने के लिए प्रभु रेलयात्रियों की बीच लोकप्रिय रहे थे। वैसे पियूष गोयल ने भी उर्जा मंत्रालय को नई उंचाइयों पर पहुंचाया और उनकी उपलब्धयों से पीएम खुश थे, इसलिए उन्हें राज्यमंत्री से प्रमोट कर इस बार कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। 

रक्षा मंत्रालय का कामकाज इसका जिम्मा सम्हाल रहे मनोहर पर्रिकर के गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद वित्त मंत्री अरूण जेटली अतिरिक्त रूप से देश की रक्षा का भार सम्हाल रहे थे। उमा भारती का कद छोटा किया गया है। उनसे गंगा जल संसाधन मंत्रालय छीन लिया गया है और अब उन्हें पेयजल और सेनिटेशन मंत्रालय तक सीमित कर दिया गया हैं दूसरी तरफ नितिन गडकरी का कद बढ़ा हैं सड़क परिवहन, शिपिंग मंत्रालय के अलावा अब उन्हें गंगा जल संसाधन मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी गई हैंं। कद्दवार मंत्री स्मृति ईरानी के मंत्रालय से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है और व​ह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ कपड़ा मंत्री बनी रहेंगी। धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम के साथ ही स्किल डेवलपमेंट की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। गजेंद्र शेखावत को कृषि राज्य मंत्री बनाया गया है।

पढ़ें पूरी लिस्ट, जानें- किसे क्या मिला-

निर्मला सीतारमन: रक्षा मंत्री (कैबिनेट रैंक)
स्मृति ईरानी: सूचना प्रसारण, कपड़ा मंत्री (कैबिनेट रैंक)
नरेंद्र तोमर; ग्रामीण विकास, खनन मंत्री, पंचायती राज (कैबिनेट रैंक)
सुरेश प्रभु: वाणिज्य मंत्री (कैबिनेट रैंक)
पीयूष गोयल: रेल मंत्री (कैबिनेट रैंक)
नितिन गडकरी: सड़क, गंगा एवं जल संसधन, जहाजरानी मंत्री (कैबिनेट रैंक)
धर्मेंद्र प्रधान: पेट्रोलियम और स्किल डेवलेपमेंट (कैबिनेट रैंक)
उमा भारती: पेयजल और स्वच्छता (कैबिनेट रैंक)
मुख्तार अब्बास नकवी: अल्पसंख्यक मंत्री (कैबिनेट रैंक)
हरदीप पुरी; हाउसिंग एंड अर्बन पॉवर्टी (स्वतंत्र प्रभार)
राज्यवर्धन सिंह राठौर: खेल, सूचना प्रसारण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
गिरीराज सिंह: लघु उद्योग मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
एल्फोंस कननथनम: पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
महेश शर्मा: संस्कृति, पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
शिव प्रताप शुक्ल: वित्त राज्य मंत्री
आर के सिंह: बिजली मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
विजय गोयल: संसदीय कार्यमंत्री (राज्यमंत्री)
अनंत कुमार हेगड़े: कौशल विकास राज्य मंत्री
अश्वनी चौबे: स्वास्थ्य राज्य मंत्री
वीरेद्र कुमार सिंह: महिला एवं बाल विकास मंत्री (राज्य मंत्री)
गजेंद्र सिंह शेखावत; कृषि राज्य मंत्री
सत्यपाल सिंह: शिक्षा मंत्री, गंगा एवं जल संसधन (राज्य मंत्री)