Loading...
अभी-अभी:

कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर

image

Mar 12, 2020

मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच में तल्खियां बढ़ा दी हैं, दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने में लगी हुईं हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों द्वारा खबर मिली है कि कर्नाटक की भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश कैबिनेट के मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह को गिरफ्तार करवा दिया है।

कमलनाथ सरकार पर मंडराया खतरा
दरअसल, पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने और भाजपा की सदस्यता लेने के बाद से कमलनाथ सरकार पर खतरा मंडराने लगा है। सिंधिया समर्थक विधायकों को भाजपा ने बंगलोर के एक रिसोर्ट में रख रखा है। बताया जा रहा है कि वहीं मध्य प्रदेश कैबिनेट में मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह विधायकों को वहां से निकालने के लिए बंगलौर गए हुए थे।

पुलिस ने बनाया बंधक
सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कमलनाथ के मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह विशेष योजना के साथ बंधक बने विधायकों में से तक़रीबन 9-10 विधायकों को भाजपा के चंगुल से बाहर निकालने में कामयाब हो गए थे, लेकिन एन वक्त पर भाजपा के दबाव में काम कर रही पुलिस ने तानाशाही करते हुए उन्हें बंधक बना लिया। मंत्रियों के साथ MLA मनोज चौधरी के पिता नारायण चौधरी भी मौजूद हैं।