Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूंका सिंधिया का पुतला, "सिंधिया मुर्दाबाद" के लगाये नारे

image

Mar 12, 2020

सुनील वर्मा : कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने महल गेट के सामने ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला फूंका है। इस मौके पर उन्होंने सिंधिया मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं। दरअसल पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। ग्वालियर के कांग्रेस कार्यकर्ता उनके इस फैसले को पचा नहीं पा रहे हैं। इसी को लेकर कांग्रेस कार्यकताओं ने महल गेट के सामने सिंधिया का पुतला जलाया और उनके खिलाफ नारेबाजी की है। 

कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे जिस विचारधारा से शुरू से लड़ते रहेंगे, उसका समर्थन करना उन्हें पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिंधिया ने बीजेपी के साथ मिलकर ग्वालियर चंबल संभाग के 22 से ज्यादा विधायकों को किडनैप कर रखा है और उन्हें प्रलोभन देकर इस्तीफा दिलवाया जा रहा है। जबकि वे कांग्रेस से ही जुड़े रहना चाहते हैं। वहीं कार्यकर्ताओं ने सिंधिया को मतलब परस्त बताया है।