Loading...
अभी-अभी:

BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष आज संभालेंगे कार्यभार: जुलूस के जरिए पहुंचेंगे मुख्यालय, बैनर-पोस्टर से सजा लखनऊ

image

Aug 29, 2022

यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आज लखनऊ में कार्यभार संभालेंगे। दोपहर 12:30 बजे के करीब भूपेंद्र चौधरी चारबाग स्टेशन पहुंचेंगे। यहां उनका भव्य स्वागत होगा जिसके बाद भूपेंद्र सिंह प्रदेश मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे। मौके पर सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इस मौके पर राजधानी लखनऊ को शानदार तरीके से सजाया गया है। पूरे शहर में पोस्टर और होर्डिंग लगे हैं। 

ऐसे होगा स्वागत

यूपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आज राजधानी लखनऊ में कार्यभार संभालेंगे। वो आज 12:30 बजे चारबाग स्टेशन पहुंचेंगे। यहां उनका शानदार स्वागत होगा जिसके बाद वो जुलूस के जरिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक जाएंगे। स्टेशन से मुख्यालय तक जगह-जगह उनका भव्य स्वागत होगा। प्रदेश मुख्यालय पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उनको नए अध्यक्ष की कमान सौंपेंगे। पार्टी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे। बता दें कि, प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद भूपेंद्र सिंह पहली बार लखनऊ आ रहे हैं।  

दिल्ली में नेताओं से मुलाकात

यूपी के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी 25 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए। भूपेंद्र चौधरी तभी से दिल्ली में ही है और पार्टी के बड़े नेताओं ने मुलाकात कर रहें है। वो लगातार दिल्ली में हैं और उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र प्रधान के अलावा आज राधामोहन से भी मुलाकात की है।

कौन हैं भूपेंद्र सिंह?

पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी राममंदिर आंदोलन के दौरान पार्टी से जुड़े थे। पार्टी कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक का उनका सफर लंबा रहा है। वे संगठन में माहिर माने जाते हैं। भूपेंद्र चौधरी जाट समाज से आते हैं और मुरादाबाद के रहने वाले हैं। उनका असर यूपी की पश्चिमी बेल्ट के साथ साथ रुहेलखंड तक अपना असर रखते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि भूपेंद्र चौधरी के हाथ प्रदेश की कमान सौंपकर भाजपा लोकसभा चुनाव में जाट वोट बैंक साधने की तैयारी में है।