Loading...
अभी-अभी:

निर्दलीय MLA गोपाला कांडा ने भाजपा को समर्थन देने का किया ऐलान

image

Oct 25, 2019

हरियाणा : निर्दलीय MLA रणधीर गोलन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को समर्थन देने का ऐलान किया है। पुंडरी से MLA चुने गए गोलन ने कहा कि वह 30 वर्ष तक भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं और वह भाजपा में ही थे कहीं नहीं गए थे। गोलन ने कहा कि भाजपा  उनकी मां है।  इससे पहले शुक्रवार को भाजपा के हरियाणा प्रभारी अनिल जैन का दावा करते हुए कहा है कि भाजपा को 8 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

कांडा ने बिना किसी शर्त के भाजपा को दिया समर्थन
जैन ने कहा है कि दिवाली के बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं सिरसा से निर्दलीय MLA के तौर पर जीते गोपाला कांडा ने भी भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। कांडा ने दावा किया है कि उन्होंने बगैर किसी शर्त भाजपा को समर्थन दिया है। इसके अवाला पृथला विधानसभा क्षेत्र से से निर्दलीय MLA नयनपाल रावत ने भी भाजपा को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की...
नयनपाल रावत ने कहा है कि, मैं अपना समर्थन भाजपा को देता हूं। मैंने जेपी नड्डा से मुलाकात की है। बता दें कि इस बार भाजपा को विधानसभा चुनावों में 40 सीटों पर जीत मिली हैं और सरकार बनाने के लिए 6 विधायकों की आवश्यकता हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं JJP को 10 सीटें मिलीं हैं।