Loading...
अभी-अभी:

मोदी हिंसा के साथ हैं या अहिंसा के : प्रियंका गांधी वाड्रा

image

Jan 31, 2020

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी कैंपस के पास हुई गोलीबारी की घटना के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को भाजपा नेताओं पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी से यह स्पष्ट करने के लिए कहा है कि वह हिंसा के साथ हैं या अहिंसा के। 

प्रदर्शन के दौरान युवक ने चलाई गोली
दरअसल, प्रदर्शनकारी स्टूडेंट यहां जामिया परिसर से राजघाट के लिए एक रैली निकाल रहे थे। इसी बीच एक युवक ने गोली चला दी, जिसमें एक 25 वर्षीय स्टूडेंट जख्मी हो गया। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएँगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ?  वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?

देश के गद्दारों को, गोली मारो..
प्रियंका वाड्रा स्पष्ट रूप से दिल्ली में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की चुनावी रैली की एक वीडियो क्लिप का उल्लेख कर रही थीं, जिसमें ठाकुर लोगों को संबोधित करते हुए नारा लगवाते नज़र आ रहे हैं। इस रैली में नारा लगाया गया, देश के गद्दारों को, गोली मारो..को। इसके साथ ही पश्चिम दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कथित तौर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहा था।