Loading...
अभी-अभी:

मायावती ने की द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात: ट्वीट कर दी जानकारी, पहले दिया था समर्थन

image

Aug 29, 2022

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। मायावती ने गुलदस्ता देकर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। बसपा प्रमुख ने ट्वीट कर इस मुलाकात की जानकारी दी। ट्वीट के साथ मायावती ने द्रौपदी मुर्मू के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें वो राष्ट्रपति को फूल देते नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महोदया से उनकी मुलाकात बहुत अच्छी रही। उन्होंने कहा कि देश को राष्ट्रपति मुर्मू से बहुत सारी आशाएं हैं। 

देश का नाम रोशन करने की कामना

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपने ऑफिशियल ट्विटर में लिखा,"माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से राष्ट्रपति भवन में आज काफी अच्छी मुलाकात हुई। अनुसूचित जनजाति (एसटी) समाज से ताल्लुक रखने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने पर उनसे मिलकर उन्हें औपचारिक तौर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वे समाज व देश का नाम रोशन करें, यही कामना।" अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा,"वैसे तो बीएसपी व अन्य पार्टियों ने भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्हें अपना समर्थन दिया और वे भारी मतों से विजयी हुई, किन्तु अगर थोड़ा और सही व सार्थक प्रयास किया गया होता तो वे सर्वसम्मति से यह चुनाव जीत कर एक और नया इतिहास ज़रूर बनाएं। देश को उनसे बहुत सारी आशाएं।"

बीएसपी ने दिया था समर्थन 

गौरतलब है कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं। जब एनडीए ने जब उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था मायावती ने ही सबसे पहले उन्हें समर्थन देने का एलान किया था। बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट कर अपना समर्थन जगजाहिर किया था।