Loading...
अभी-अभी:

डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर हमला: बोले- कांग्रेस में बचेंगे सिर्फ सोनिया, राहुल और प्रियंका, गुलाम नबी के इस्तीफे पर टिप्पणी

image

Aug 27, 2022

 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ समय बाद सिर्फ सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी ही बचेंगे। इस बयान को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा दे दिया था। यही नहीं उन्होंने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। वो जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा थे। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मामले को लेकर लगातार टिप्पणी की जा रही है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। 

कांग्रेस से सब विदा

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा,"कांग्रेस से बहुत लोग आजाद हो गए हैं। गुलाम नबी भी अब आजाद हो गए हैं। आगे आने वाले समय में कांग्रेस में केवल सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का परिवार ही बचेगा। बाकी सब तो विदा हो जाएंगे।" इसके पहले शुक्रवार को भी उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा,"कांग्रेस से बहुत लोग आजाद हो गए हैं। गुलाम नबी भी अब आजाद हो गए हैं। आगे आने वाले समय में कांग्रेस में केवल सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का परिवार ही बचेगा। बाकी सब तो विदा हो जाएंगे।" 

राहुल पर गंभीर आरोप

बीते शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने प्राथमिक सदस्यता सहित अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वो कश्मीर में कांग्रेस का एक बड़ा नाम थे। उनके इस्तीफे से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। 52 सालों से कांग्रेस में रहने के बाद उन्होंने पांच पन्ने का इस्तीफा लिखा। इसमें उन्होंने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके व्यवहार को बचकाना कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल वरिष्ठ नेताओं से सलाह नहीं लेते हैं और पार्टी के ज्यादातर फैसले गार्ड व पीए लेते हैं।