Aug 27, 2022
MP के रतलाम से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आयी है। रतलाम जिले के आलोट में एक महिला के शव को उसका परिवार नदी में ढूंढता रहा, वो प्रेमी संग शादी रचा कर थाने पहुंच गई। महिला 2 बच्चों की मां है। परिजनों को गुमराह करने के लिए उसने नदी के पास चप्पल छोड़ दी और प्रेमी क साथ भाग गई।
क्या है पूरा मामला?
2 दिन पहले नारायणी गांव की विष्णु बाई अपने घर से बच्चों और पति को छोड़कर गायब हो गई। नदी के पास उसकी चप्पलें उतरी देखकर ससुराल वालों को लगा महिला नदी में डूब गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर NDRF टीम को बुलाया और युवती को ढ़ूंढ़ने का भरसक प्रयास किया।
परिजनों को दिया चकमा
आसपास के गांव वालों ने सूचना दी कि महिला मारुति को गाड़ी में बैठकर किसी के साथ गई है, जिसके बाद ग्रामीणों को शंका हो गई कि लड़की किसी के साथ भाग गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू की जिसमें सामने आया कि महिला 2 दिनों से राजस्थान के डाबला गांव के घनश्याम राठौर नाम के युवक से मोबाइल पर संपर्क में थी। वहीं, 2 दिन बाद लड़की अपने नए प्रेमी के साथ शादी रचाकर आलोट पुलिस स्टेशन पहुंची। उसने बयान दिया कि वो अपने नए पति के साथ ही रहना चाहती है। महिला ने पूछता के दौरान ये बताया कि उसने परिजनों को गुमराह करने के लिए नदी के किनारे चप्पल उतारी, ताकि वो सब उसे ढूंढते रहें।
8 साल पुराना है प्रेमी
विष्णु प्रजापत मूलत खजूरी देवड़ा गांव की रहने वाली है। उसकी शादी 7-8 साल पहले नारायणी गांव के बबलू प्रजापत से हुई थी। पति के मुताबिक उनके बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। वह परिवार में हंसी खुशी रह रही थी। उनके दो बेटे भी हैं। वहीं जिस लड़के से उसने शादी रचाई है वो राजस्थान के ढाबला सिया गांव का रहने वाला है, उसका मामा परिवार खजूरी देवड़ा का है। लड़के ने अपने मामा के गांव खजूरी देवड़ा में पढ़ाई की थी, तभी से इन दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों ने अब शादी कर ली।








