Loading...
अभी-अभी:

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की धर्मनगरी हरिद्वार पर उमड़ी भीड़

image

May 18, 2019

बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह बैसाख माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था।

आज धर्मनगरी में बुद्ध पूर्णिमा का स्नान हो रहा है। डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं। स्नान का मुहूर्त सूर्योदय से सूर्यास्त तक है। पंजाब में रविवार को चुनाव होने के कारण सबसे कम यात्री पंजाब से आए हैं। जो आए भी हैं वे सवेरे नहाते ही लौट जाएंगे। स्नानार्थी बैसाख मास के समान की इस पूर्णिमा पर अन्य धार्मिक कार्य भी संपन्न कराएंगे। इसी दिन कूरमावतार, बुद्धावतार और छिन्नमस्तावतार हुए थे, अत: उन सबका जन्मोत्सव में पूर्णिमा को मनाया जाएगा।

पुलिस की तरफ से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए चाक चौबंद व्यवस्था

जानकारी के अनुसार चतुर्दशी क्षय के कारण व्रत और स्नान की पूर्णिमा शनिवार को एक साथ पड़ रही है। यह दिन भगवान विष्णु के सत्यनारायण स्वरूप की पूजा होती है। पंचपुरी के अनेक घरों में सत्यनारायण व्रत रखकर सत्यनारायण की कथा कराई जाएगी। विष्णु मंदिरों में हजारों श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचे। पूर्णिमा स्नान इस बार शुभ योग और विशाखा नक्षत्र में हो रहा है। यातायात व्यवस्था को देखते हुए एसएसपी ने बताया बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ने का अनुमान है। इसलिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए चाक चौबंद व्यवस्था कर दी गई है। एसएसपी ने कहा कि स्नान पर्व में आने वाले हर श्रद्धालु से पुलिसकर्मी विनम्रता से पेश आएं ताकि पुलिस की गलत छवि लेकर श्रद्धालु यहां से न जाए।