Loading...
अभी-अभी:

खिलाड़ियों को किया जायेगा राज्य संघ द्वारा सम्मानित

image

Jan 2, 2018

विदर्भ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने सोमवार को कहा कि रणजी चैम्पियन टीम को पांच करोड़ रूपए की पुरस्कार राशि दी जायेगी जो की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ में बांटी जायेगी। जायसवाल ने टीम की ऐतिहासिक रणजी ट्राफी खिताबी जीत के बाद कहा खिलाड़ियों को राज्य संघ द्वारा सम्मानित किया जायेगा। विदर्भ क्रिकेट संघ अपने खिलाड़ियों में तीन करोड़ रूपए वितरित करेगा। साथ ही खिलाड़ियों को दो करोड़ रूपए की पुरस्कार राशि भी दी जायेगी। बीसीसीआई की मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने चैम्पियन टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, विदर्भ को अपना पहला रणजी ट्राफी फाइनल जीतने के लिये दिल से बधाई।