Loading...
अभी-अभी:

धोनी रचेंगे इतिहास जन्मदिन से ठीक 2 घंटे पहले बनायेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड्स

image

Jul 6, 2018

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज जब मैदान पर उतरेंगे तो उनकी निगाहें विश्व क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने पर टिकी होगी भारत और इंग्लैंड के बीच आज कार्डिफ में रात 10 बजे से दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा यह मुकाबला धोनी के करियर का 500वां अंतराष्ट्रीय मुकाबला होगा बता दे कि धोनी अपने जन्मदिन 7 जुलाई से ठीक पहले इस उपलब्धि को हासिल करेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी कल अपने जीवन के 37 वर्ष पूरे कर लेंगे और आज वे 500वां मैच खेलकर अपने 37वें जन्मदिन को ख़ास बनाएंगे इतना ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी इसके अलावा 2 और बड़े रिकार्ड्स भी अपने नाम कर सकते हैं धोनी के नाम अभी टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में कुल 1455 रन दर्ज है वहीं अगर वे आज के मैच में बल्लेबाजी के लिए आते है और वे 45 रनों की पारी खेलते है तो वे टी-20 में अपने 1500 रन पूरे कर लेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी इसी के साथ टी-20 क्रिकेट में 50 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज कर लेंगे उनके नाम अब तक टी-20 मे 47 छक्के दर्ज है इस तरह धोनी आज एक साथ 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे बता दे कि तीन टी-20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे है और वह आज का मैच भी अपने नाम कर सीरीज को अपने मुट्ठी में करना चाहेंगी।