Loading...
अभी-अभी:

मुंगेलीः चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 20 अक्टूबर से

image

Oct 15, 2019

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिले में चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 20 अक्टूबर से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 23 अक्टूबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में आर्म रेसलिंग, बेसबाल, कराते, सिलम्बम खेल का आयोजन किया जाएगा। खेल में 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के प्रतियोगी खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। जिले में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जोन के 1 हजार 884 बालक-बालिकाएं भाग लेंगे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सौंपा दायित्व

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। उन्होंने जिले के पुलिस अधीक्षक को आवास एवं खेल मैदानों पर सुरक्षा व्यवस्था, मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी को आवास एवं खेल मैदान, विश्राम गृह कक्ष की व्यवस्था, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को खेल मैदान का समतलीकरण, जिला खाद्य अधिकारी को खाद्य व्यवस्था, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवास स्थलों एवं खेल मैदानों पर चिकित्सा व्यवस्था और नगर पालिका मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवास एवं खेल मैदानों की साफ-सफाई, पेयजल और लाइट व्यवस्था, जिला परिवहन अधिकारी को वाहन व्यवस्था, जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक को प्रचार-प्रसार और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को फ्लेगपोल की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी है।

इसके अलावा उन्होंने राजीव गांधी शिक्षा मिशन मुंगेली, जेसीज पब्लिक स्कूल मुंगेली, सेंट जेवियर्स स्कूल मुंगेली, बीआरसाव शासकीय बहु.उ.मा. विद्यालय मुंगेली, रेम्बो मेमोरियल स्कूल मुंगेली, एसएलएस एकेडमिक मुंगेली और विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल मुंगेली को भी आवास व्यवस्था, खेल मैदान एवं वाहन की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।