Loading...
अभी-अभी:

बीजापुरः सोलो डांस प्रतियोगिता में संजीव ओयम ने हासिल किया प्रथम स्थान

image

Oct 15, 2019

छत्तीसगढ़ में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम रायपुर में हुआ। प्रतियोगिता में 20 जिलों के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बस्तर संभाग से भैरमगढ़ के संजीव ओयम ने सोलो डांस स्पर्धा में भाग लिया।

छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

संजीव ओयम ने पूरे छत्तीसगढ़ से आये सोलो डांस के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए सर्वाधिक अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर बस्तर को गौरान्वित किया। सोलो डांस में प्रथम आए संजीव ओयम को मुख्यातिथि ने प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस अवसर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य बीआर पाल ने बीजापुर का नाम छत्तीसगढ़ में रोशन करने के लिए संजीव ओयम को बधाई एव शुभकामनाएं दी।