Loading...
अभी-अभी:

पिच रोलर ड्राइव करते दिखाई दिए महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

image

Feb 27, 2020

महेंद्र सिंह धोनी का गाड़ियों से प्यार किसी से छुपा नहीं है। उनके गेराज में महंगी गाड़ियों की कतार लगी हुई है। एमएस धोनी इन गाड़ियों पर कभी भी रांची की सड़कों पर घूमते दिखाई दे जाते हैं। धोनी को ड्राइविंग सीट पर बैठना इतना अधिक पसंद है कि वे कहीं भी जाते हैं तो अपनी कार खुद ड्राइव करते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक बार फिर वे ड्राइविंग सीट पर दिखाई दिए हैं, किन्तु इस बार मामला कुछ अलग था। धोनी इस बार पिच रोलर ड्राइव करते दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। MS धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। उन्होंने तब से एक भी मैच नहीं खेला है। धोनी यह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि वे IPL 2020 से क्रिकेट में वापसी करेंगे, जो 29 मार्च से शुरू होगी। 

पिच क्यूरेटर के साथ दिखाई दिए धोनी
महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में है और अक्सर JSCA स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करते दिखाई देते हैं। ताजा वीडियो में वे पिच क्यूरेटर के साथ दिखाई दे रहे हैं। मगर उनके हाथ में बैट या ग्लव्स नहीं है। इसकी जगह वे ड्राइविंग सीट पर बैठकर पिच को रोल करते दिख रहे हैं।  धोनी के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।