Loading...
अभी-अभी:

आगराः प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, आग बुझाने के लिए एयरफोर्स की दमकलों का लेना पड़ा सहारा

image

Sep 25, 2019

एक प्लास्टिक की कुर्सी बनाने वाली फैक्ट्री के गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए 10 दमकलों ने काफी मशक्कत की लेकिन कामयाबी नहीं मिली, जिसके बाद मजबूर एयरफोर्स की दमकलों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि कुछ देर पहले बारिश ने दमकलकर्मियों को राहत दी और कर्मी गोदाम के अंदर दाखिल हो सके। अभी नुकसान का अंदाजा नहीं लग सका है। वहीं आग के कारण भी पता लगाए जा रहे हैं।

प्लास्टिक की कुर्सी बनाने का काम होता है फैक्ट्री में

जानकारी के अनुसार शाहदरा कृष्णा विहार में सुनील प्लास्टिक फैक्टरी है। यहां प्लास्टिक की कुर्सी बनाने का काम होता है। तड़के कर्मचारी जब काम कर रहे थे तभी आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल होने लगीं। कर्मचारियों ने इसकी सूचना दमकलकर्मियों को दी। बताते हैं कि आग लगने के बाद तेज धमाका हुआ, जिससे फैक्टरी की छत उड़ गई। आग के चलते भवन में भी दरार आ गई।