Loading...
अभी-अभी:

लखनऊः उप्र पुलिस ने बिना हेलमेट पहने वाहन की सवारी करने पर की चालानी कार्यवाही

image

Dec 30, 2019

सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में घायल हुए पूर्व पुलिस अधिकारी से शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में मिलने गईं थीं। इस दौरान पुलिस ने उनके चार पहिया वाहन को रोक दिया था। इसके बाद प्रियंका गांधी एक कांग्रेस विधायक के साथ दो पहिया वाहन पर बैठकर पूर्व पुलिस अधिकारी से मिलने पहुंचीं थीं। उत्तरप्रदेश पुलिस ने बिना हेलमेट पहने वाहन की सवारी करने पर उक्त वाहन पर चालानी कार्यवाही की।

राजस्थान के कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर पर लगा 6300 रुपये का जुर्माना

दरअसल स्कूटी पर सवारी के दौरान प्रियंका गांधी और वाहन चला रहे कांग्रेस के विधायक ने हेलमेट नहीं पहना था। उत्तर प्रदेश की यातायात पुलिस ने राजस्थान के कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर पर 6300 रुपये का जुर्माना लगाया। स्कूटी को राजस्थान से कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर चला रहे थे। धीरज गुर्जर राजस्थान की जहाजपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसके अलावा वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी भी हैं। धीरज गुर्जर को प्रियंका गांधी का विश्वस्त माना जाता है।