Loading...
अभी-अभी:

जन्मदिन स्पेशल : अजय सिंह से योगी आदित्यनाथ बनने तक का सफर

image

Jun 5, 2019

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। योगी आदित्यनाथ आज पूरे 47 साल के हो चुके हैं। वे आज किसी परिचय के मोहताज नहीं, बहुत कम उम्र में ही उन्होंने जो उपलब्धियां हासिल की हैं वो काफी बेमिसाल हैं। मूल रूप से उत्तराखंड के राजपूत परिवार में जन्मे आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह है। राजनीती में वे काफी लम्बे समय से हैं। योगी गोरखपुर से लगातार पांच बार बीजेपी के सांसद रहे हैं। पहली बार उन्होंने 1998 में लोकसभा का चुनाव जीता तब उनकी उम्र महज 26 साल थी। वहीं इसके 19 साल बाद उन्होंने यूपी की सत्ता अपने हाथों में ली।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के गोरखनाथ मठ के महंत हैं। योगी आदित्यनाथ का एक धार्मिक संगठन भी है जिसका नाम हिंदू युवा वाहिनी है और इसका पूर्वी उत्तर प्रदेश में खासा दबदबा भी है। योगी को सभी ओर से काफी बधाइयां भी मिल रही है। पीएम ने उन्हें बधाई देते हुए अपने संदेश लिखा, योगी जी ने उत्तर प्रदेश में परिवर्तन के लिए सराहनीय काम किया है, विशेष रूप से कृषि, उद्योग जैसे क्षेत्रों के साथ-साथ कानून और व्यवस्था में सुधार। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूंं।