Loading...
अभी-अभी:

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद-उल-फितर पर दी देशवासियों को बधाई

image

Jun 5, 2019

रमजान माह के बाद ईद का त्यौहार आज देश भर में मनाया जा रहा है। मंगलवार को चांद दिखते ही यह तय हो गया। ईद को लेकर पूरे देश में तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। बाजार सज चुके हैं, सेवइयों और मिठाइयों की खरीदारी की जा रही है। रमजान का पवित्र महीना ईद के साथ समाप्त होता है। पूरी दुनिया में मुसलमानों द्वारा धूमधाम से मनाया जाने वाला यह पर्व ईद-उल-फितर नाम से भी जाना जाता है। 

रमजान का महीना 29 दिनों का
जानकारी के अनुसार 30 दिनों तक रमजान का पाक महीना चलता है और ईद के साथ इस महीने का समापन होता है। लेकिन, इस बार ईद पांच जून को है जिसके चलते इस बार रमजान का महीना 29 दिनों का ही था। मानते हैं कि पहली बार ईद 624 ईस्वी में मनाई गई थी। इस दिन मीठे पकवान बनते हैं और अपने से छोटों को ईदी दी जाती है और सभी गले मिलकर अल्लाह से सुख-शांति और बरक्कत की दुआएं मांगते हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी ईद की बधाई
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद की बधाई देते हुए कहा, रमजान के पवित्र महीने के समापन को चिह्नित करते हुए यह त्योहार दान, बंधुत्व और करुणा में हमारे विश्वास को मजबूत करता है। इस दिन हम अपने आपको इन शाश्वत मूल्यों के लिए फिर से समर्पित करें जो हमारी सभ्यता की विशेषता हैं। उन्होंने कहा, ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर मैं सभी साथी नागरिकों और भारत व विदेशों में अपने मुस्लिम भाईयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूं।