Loading...
अभी-अभी:

जानिए क्या है लिपस्टिक लगाने का सही तरीका

image

Jan 9, 2018

कभी-कभी लड़कियां लिपस्टिक लगते वक़्त कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जिससे उनकी लिपस्टिक फ़ैल जाती है। आज हम कुछ ऐसे टिप्स बताऐंगें। जिनके इस्तेमाल से आपकी लिपस्टिक होंठो पर अधिक देर तक टिकी रहेगी। होंठो की स्किन बहुत ज़्यादा सेंसटिव होती है, इसलिए इनकी खास देखभाल करना बहुत ज़रूरी होता है। अपने होंठो का ख्याल रखने के लिए समय-समय पर होंठों को स्क्रब करते रहे पर हमेशा अपने होंठो पर मॉइश्चराइज करते रहे। अपने होंठो को ड्राईनेस से बचने के लिए होंठों पर लिप-बाम या ग्लिसरीन का इस्तेमाल करे। अगर आपके होंठ स्वस्थ रहेंगे तो लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहेगी। जब भी अपने होंठों पर लिपस्टिक लगाए तो पहले लिप पेंसिल से होंठो की आउट लाइन बनाएं। इस बात का हमेशा ध्यान रखे की आप जिस कलर की आप लिपस्टिक लगा रहें है उससे हल्के रंग के लिप पेंसिल से ही आउट लाइन बनाएं। ऐसा करने से आप अपने होंठो पर आसानी से लिपस्टिक लगा पाएंगे। और आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों पर लगी रहेगी। अपने होंठो पर लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठो पर पाउडर लगाएं। ऐसा करने से आपके होंठो पर लिपस्टिक पूरी तरह से सेट हो जाएगी और ज्यादा देर तक टिकी रहेगी। लिपस्टिक लगाने के लिए हमेशा लिप ब्रश का इस्तेमाल करे, ब्रश लगाने से लिपस्टिक एक दम सही तरीके से होंठों पर लगेगी और बाहर भी नहीं फैलेगी।