Nov 11, 2016
भिलाई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई)ने क्लर्क के 610 पदों के लिए आवेदन मांगा है। आवेदन प्रक्रिया 7 नंवबर से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 28 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यार्थियों के लिए बेहतर मौका है। आरबीआई ने परीक्षा से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। आवेदन के लिए वही पात्र होंगे, जिनकी आयु 20 से 28 वर्ष तक है। आरबीआई दो परीक्षाओं के आधार पर छात्रों को साक्षात्कार के लिए चयनित करेगा। इसके बाद ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।
पूछे जाएंगे सौ आब्जेक्टिव सवाल
आरबीआई की ओर से प्रारंभिक परीक्षा 23 व 24 दिसंबर को ऑनलाइन होगी। परीक्षा का समय एक घंटें निर्धारित है। इसमें 100 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें 30 प्रश्न अंग्रेजी, 35 प्रश्न न्यूमेरिकल और 35 प्रश्न रिजनिंग से पूछे जाएंगे। वहीं मुख्य परीक्षा जनवरी में संभावित है। इस परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का समय दो घंटें का निर्धारित किया गया है। परीक्षा में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल, कंप्यूटर, जनरल अवेयरनेस और रिजनिंग से 40-40 प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा में सफलता के बाद 35 अंक का साक्षात्कार होगा।
नीट के लिए जारी किया नोटिफिकेशन
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) साल 2017 के लिए मेडिकल और डेंटल के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। मेडिकल और डेंटल दोनों के लिए अलग-अलग एग्जाम लिया जाएगा। इसका एग्जाम नवम्बर व दिसंबर में होगा। अभ्यार्थियों के लिए टोल फ्री नंबर भी 333331700 जारी किया गया है। इसके अलावा कैंडीडेंट्स 011-4559300 पर फोन करके या फिर मेल एनएटीबोर्ड.ईडूयू.इन पर मेल कर अपनी समस्या को दूर कर सकते है।
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड करेगा आयोजन
पीजी मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए अगले सत्र से नीट को अनिवार्य कर दिया गया है। एमडी, एमएस ,पीजी डिलोमा ,नीट-एमडीएस आदि के लिए यह एग्जाम जरूरी होगा। इसे राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड आयोजित करेगा। इस बार पीजी नीट के दायरे से एम्स, जिपमेर, पीजीआई चंडीगढ, निम्हंस व श्रीचित्र संस्थान को अलग रखा गया है। इसका रजिस्ट्रेशन 31 अक्टूबर तक होगा।