Loading...
अभी-अभी:

बिल्ली का काटा हुआ रास्ता क्यों माना जाता है अशुभ?

image

Dec 24, 2016

भारतीय लोग शगुन और अपशगुन को कुछ ज्यादा ही मानते हैं। खासतौर पर वो बातें जो हमें घर से निकलते वक्त या किसी काम से जाने से पहले हमारे दिमाग को ज्यादा ही प्रभावित करती हैं, जैसे किसी काम पर जाने से पहले छींकना, पीछे मुड़ कर ना देखना, किसी शुभ कार्य के लिए तीन लोगों का एक साथ ना जाना, बिल्ली का रास्ता काटना आदि। इन सारी बातों में आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर बिल्ली हमारा रास्ता काट दे तो हम उसे अपशगुन क्यों मानते हैं, शायद इसके पीछे की वजह बहुत काम लोगों को ही पता होगी?

बिल्ली राहु गृह की सवारी है और हिन्दू मान्यताओं के अनुसार राहु एक अशुभ ग्रह है, जिसका प्रभाव कभी भी अच्छा नही माना जाता। ऐसे में राहु अगर किसी की कुंडली में बैठ जाता है तो उसे अक्सर चोट लगने का डर रहता है और राहु का सताया हुआ व्यक्ति हमेशा परेशानियों से घिरा रहता है। इस कारण से ऐसा समझा गया है कि अगर बिल्ली रास्ता काट दे तो आपको सफर में चोट लगने या कुछ नुकसान होने की सम्भावना हो सकती है।

गौर करने की बात है कि जब जब बिल्ली बायीं ओर से रास्ता काटते हुए दायीं ओर जाए तो वह अशुभ होता है, वरना अन्य स्थ‌ित‌ियों में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि कुत्ते की तरह बिल्ली की छठी इंद्री काफी विकसित होती है इसलिए यह भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले जान लेती है।

मान्यता है कि आगर बिल्ली घर में आकर रोने लगे तो कोई अनहोनी घटना हो सकती है। बिल्लियों का आपस में लड़ना भी धन हानि एवं किसी से लड़ाई का संकेत समझा जाता है। माना जाता है कि दीवाली की रात घर में ब‌िल्ली का आना शुभ शगुन होता है। इससे लक्ष्मीजी घर आती हैं और सालों भर लोग धनवान बने रहते हैं'और धन का आगमन बना रहता है। सोये हुए हैं और बिल्ली आकर ‌स‌िर चाटने लगे तो सरकारी मामले में फंस सकते हैं। बिल्ली का पैर चाटना निकट भविष्य में बीमार होने का संकेत होता है। ब‌िल्ली ऊपर से कूद कर चली जाय तो तकलीफ सहनी पड़ती है।