Dec 25, 2016
भिण्ड। मध्यप्रदेश में जो पैदा हुआ है उस प्रत्येक व्यक्ति को प्रदेश सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी और मकान बनाने के लिए 1.50 लाख रुपए भी देगी। 2022 तक कोई भी मकान विहीन नहीं रहेगा। इस बजट सत्र में कानून बनाने के लिए विधेयक लाया जाएगा। यह बात सीएम शिवराज सिंह ने कही। वे शनिवार को अटेर विधानसभा क्षेत्र के फूफ में आयोजित अंत्योदय मेले में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि पांच साल में सभी किसानों की आय दो गुना करने का लक्ष्य है। उन्होंने अटेर क्षेत्र में 125 करोड़ की लागत से 24 सड़कें बनाने का ऐलान भी किया। फूप में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 करोड़ की लागत से 200 मकान बनाने के अलावा 8 करोड़ की नलजल योजना को भी स्वीकृत किया।
फूप पीएचसी को 30 बिस्तरीय करने पर भी सहमति प्रदान की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन से शुरू होने वाले नगर उदय अभियान का उद्घाटन किया।कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री उमाशंकर शर्मा, लोनिवि मंत्री रामपाल ङ्क्षसह, सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक अरविंद भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कंाकर उपस्थित थे।








