Loading...
अभी-अभी:

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दौरे पर

image

Jul 9, 2019

अभिषेक रस्तोगी- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दौरे पर पहुंच, जहां उनका  करीब सवा 3 घंटे का कार्यक्रम था। अयोध्या में सीएम योगी ने अपने दौरे के दौरान 5 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। इसके साथ-साथ प्रदेश के मुखिया योगी ने एनडी यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रिकल्चर एंड टेक्नॉलजी के कार्यक्रम में लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ का एनडी यूनिवर्सिटी में पहला कार्यक्रम रहा। जिसमें उनको कृषि विज्ञान केंद्रों की 26वीं वार्षिक जोनल वर्कशॉप का मुख्य अतिथि बनाया गया।

देश की प्रगति में एक बहुत बड़ी भूमिका है कृषि वैज्ञानिकों की

कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में एक बहुत बड़ी भूमिका है कृषि वैज्ञानिकों की। मोदी जी ने 5 वर्ष पूर्व कृषि के नए अन्वेषण में कार्य शुरू किया है। पीएम मोदी का लक्ष्य किसानों की आय दुगनी करनी है। पीएम मोदी ने किसानों का आह्वान किया, उनके उत्साहवर्धन से दलहन मौजूद है और मूल्य नियंत्रित है। उन्होंने कहा कि पीएम ने किसान सम्मान निधि योजना लेकर किसानों का सम्मान बढ़ाया है। प्रदेश में 20 कृषि विज्ञान केंद्रों को खोलने की सहमति दी है।

8 जुलाई से शुरू इस कार्यशाला का समापन 9 जुलाई को

अयोध्या में आयोजित इस जोनल कार्यशाला में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के 84 कृषि विज्ञान केंद्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक और विषय वस्तु विशेषज्ञ अपनी एक वर्ष की कार्य प्रगति और अगले एक वर्ष की कार्ययोजना लेकर उपस्थित रहे। 8 जुलाई से शुरू इस कार्यशाला का समापन 9 जुलाई को किया जाएगा। कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्रा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।