Loading...
अभी-अभी:

मेरा आदेश ही मेरा शासन हैं....... नगर पंचायत अध्यक्ष कर रहा मनमानी

image

Jul 13, 2017

जशपुर : मेरा आदेश ही मेरा शासन हैं......यह फिल्मी डायलॉग एक नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष को पसंद आ गया और नियम कानून को किनारे रखकर अपना नया मकान बना रहा हैं। नगर पंचायत के अध्यक्ष ने नगर निवेश को सूचना देना भी जरूरी नहीं समझा। मामला गम्भीर देख सीएमओ ने अध्यक्ष को नोटिस जारी करने की बात कही हैं।

कुनकुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष सुदबल राम यादव की मनमानी जोरों पर जारी हैं। इसका नमूना इनके पुराने खपरैल मकान की जगह आलीशान भवन बनाने के दौरान देखने को मिल रहा हैं। नगर पंचायत से महज 150 मीटर की दूरी पर मुख्य सड़क के किनारे बिल्डिंग बन रही हैं। इसी के सामने अध्यक्ष ने सामुदायिक भवन में डेरा डाल दिया हैं। बात केवल इतनी ही नहीं हैं। खुद को नगर पंचायत का राजा समझते हुए नये मकान के निर्माण की न तो नगर पंचायत को सूचना दी हैं और न ही नगर निवेश में कोई अनुज्ञा शुल्क जमा किया हैं। पूछने पर हड़बड़ाते हुए कह रहे हैं कि मकान बनाने के लिए बाकायदा अनुमति ली हैं। जब कुनकुरी नगरपंचायत के सीएमओ से इस मामले में पूछा गया तो सीएमओ ने साफ कहा कि अध्यक्ष सुदबल राम यादव मकान बनवा रहे हैं, लेकिन इसकी विधिवत् सूचना कार्यालय को नहीं दी हैं और न ही कोई अनुमति ली हैं। वहीं अब अध्यक्ष को नोटिस जारी कर जुर्माने की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से निर्देश लेने की बात कह रहे हैं।