Loading...
अभी-अभी:

NMDC प्रोजेक्ट एरिया अस्पताल में अव्यवस्थाओं का लगा अंबार, मरीज हो र​हे परेशान

image

Oct 9, 2018

पंकज सिंह भदौरिया : किरन्दुल NMDC प्रोजेक्ट एरिया के अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। आदिवासी मरीजों को इलाज के नाम पर ठगा जा रहा है। अवस्था इस कदर अस्पताल में है कि यहां न तो सिटी स्कैन मशीन है न ही वेंटिलेटर की व्यवस्था है। डॉक्टर भी समय पर अस्पताल नही आते है। जिसके चलते आदिवासी मरीजो को भारी परेशानियां उठानी पड़ती है। इन सबके बावजूद भी मैनेजमेंट ध्यान नही देता है इन्ही अव्यवस्थाओं को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।

दरअसल NMDC बस्तर में लौह अयस्क खदानों से खनन का काम करता है। जिसके लिए खनन क्षेत्र में BIOM किरन्दुल का प्रोजेक्ट अस्पताल है। जिस पर सेवाओ को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश है क्योंकि अस्पताल में डॉक्टर अक्सर डियूटी से नदारत रहते है। अस्पताल में स्मार्ट कार्ड सेवा भी मरीजो को नही मिलती है। न ही अल्ट्रासाउंड मशीन इस अस्पताल में है। स्वराज एक्सप्रेस की टीम जब इस अस्पताल में पहुँची तब लोग शिशु वॉर्ड में डॉक्टर का लम्बे वक्त से इंतज़ार कर रहे थे साथ ही डॉक्टर के कर्मचारी डॉक्टर की गाड़ियां धोने में मशगूल थे। जिसे लेकर मरीजो के परिजनों में आक्रोश भी था।